जंक्शन पर बीमार यात्री की आरपीएफ ने बचाई जान, ऑपरेशन सेवा के तहत पहुंचाया अस्पताल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मिथिला एक्सप्रेस से उतरे एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ने पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सेवा के तहत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर सोमवार को आरपीएफ जवानों की तत्परता से एक बीमार बुजुर्ग यात्री को समय पर इलाज मिल सका. ऑपरेशन सेवा के तहत जवानों ने घायल यात्री को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी.
यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके
मिथिला एक्सप्रेस से उतरते ही बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 13022 मिथिला एक्सप्रेस के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने पर पूर्वी चंपारण के मेहसी निवासी हरि कृष्ण रॉय प्लेटफॉर्म पर अचानक गिर गए. उनके साथ मौजूद पोते दीपक कुमार ने ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों से मदद मांगी.
आरपीएफ जवानों ने तुरंत संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही आरपीएफ कांस्टेबल एलबी खान और मो. सगीर अहमद मौके पर पहुंचे. दोनों जवानों ने बुजुर्ग को प्राथमिक सहायता दी और बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.
ट्रेन में चढ़ते समय लगी थी चोट
यात्री ने बताया कि मेहसी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गई थी. दर्द बढ़ने के कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े.
आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाने के साथ ही परिजनों को भी फोन कर पूरी जानकारी दी. समय पर मिली मदद से यात्री को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी.
यह भी पढ़ें: साहू पोखर से गरीबनाथ मंदिर तक बदलेगा पूरा इलाका, बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










