Muzaffarpur News: शारदा सिन्हा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बाबा गरीबनाथ मंदिर में हवन यज्ञ, महा मृत्युंजय मंत्र का हुआ जाप

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिले के बाबा गरीबनाथ मंदिर में पुजारियों ने हवन यज्ञ किया। इस दौरान महा मृत्युंजय मंत्र का जाप कर उनके ठीक होने की कामना की।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हाल में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा मैथिली व भोजपुरी गीत गाने के लिए जानी जाती हैं। मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में शारदा सिन्हा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान महा मृत्युंजय मंत्र का भी जाप किया गया। मंदिर में दर्जनों की संख्या में पंडित मौजूद थे। उनके लिए जल्द ठीक होने की प्रार्थना की गई। 

अलग-अलग देवी देवताओं का हो रहा मंत्र जाप

बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत और पुजारी पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि आज दिन में पद्म श्री और पद्म भूषण शारदा सिन्हा अस्वस्थ हैं और एम्स में भर्ती हैं। इसके बाद मंदिर में हम सभी पुजारी यज्ञ हवन कर रहे हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। इस यज्ञ में अलग-अलग देवी देवताओं के मंत्रों का जाप किया जा रहा है। जिससे कि दुनिया भर में भक्ति गीत से भारत की पहचान बनाने वाली लोक गायिका शारदा सिन्हा जल्दी ठीक हों। 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने की उनके बेटे से बात

वहीं शारदा सिंहा के दिल्ली एम्स में भर्ती होने व बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने फोनकर उनके बेटे अंशुमन से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंगल पांडेय ने उन्हें इलाज में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स प्रशासन से भी बात की है। जानकारी के अनुसार, शारदा सिन्हा के बेटे ने बताया कि डॉ. राजा प्रमाणिक की स्पेशल केयर यूनिट में मां का इलाज चल रहा है। स्थिति में कुछ सुधार हुआ था तो आईसीयू से बाहर निकाला गया था, लेकिन फिर अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें वापस आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन