Muzaffarpur News: दीपावली की रात खाना बनाते समय गैस सलेंडर हुआ लीक, दंपती झुलसे
Published by : Aniket Kumar Updated At : 01 Nov 2024 10:21 AM
Muzaffarpur News: शहर में दीपावली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। घर में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक हुआ और घर में आग लग गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए। सभी का इलाज जारी है।
Muzaffarpur News: दीपावली की रात मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। इस हादसे में पति पत्नी समेत एक मासूम भी झुलस गई। हादसे की वजह से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट का है। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, हादसे में झुलसे तीनों को इलाज के लिए शहर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां तीनों का इलाज चल रहा है।
दिपावली की रात बना रहे थे खाना
हादसे को लेकर रामसाखी देवी ने बताया कि बीती रात दीपावली के मौके पर बेटा और बहू मिलकर किचन में खाना बना रहे थे तभी अचानक घरेलू गैस सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। घटना में बहू-बेटा समेत एक मासूम बच्ची घायल हो गई। हादसे में घायल पति पत्नी का नाम रजवंति देवी और कमलेश सहनी है। वहीं बच्ची का नाम रिचा कुमारी है, जिसकी उम्र एक साल है। सभी का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।
थाना प्रभारी का बयान
घटना को लेकर सिकंदरपुर थाना प्रभारी रमन राज ने बताया कि दीपावली की रात गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई। हादसे में एक दंपती और एक मासूम बच्ची झुलस गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज शहर के एसकेएमसीएच में चल रहा है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










