Muzaffarpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चाय पीकर लौट रहा था घर

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक चाय पीकर घर लौट रहा था इसी दौरान हादसा हुआ।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर एचपी गैस एजेंसी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी करजा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, मृतक पूर्व में मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। मृत व्यक्ति की पहचान अख्तियारपुर निवासी शिवजी साहनी के रूप में हुई है। 

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दी सूचना 

स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर बताया कि मृतक चाय पीकर मार्केट से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शूटर गोविंद के मोबाइल से मिले कई सफेदपोश

उधर मुसहरी पुलिस के हत्थे चढ़े शूटर गोविंद के मोबाइल की जांच पुलिस कर रही है. उसके मोबाइल में शहर के कई सफेदपोश लोगों के नंबर और उससे बातचीत के प्रमाण मिले हैं. यहीं नहीं, उसके संपर्क में कई भूमि माफिया भी थे, जिनकी भूमिका की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस को उसके पास से चेक रिपब्लिक निर्मित अत्याधुनिक सीजेड पिस्टल के अलावा दो अलग अलग कंपनी का मोबाइल भी मिला था. पुलिस उसके दोनों मोबाइल नंबर को खंगाल रही है. सीडीआर से शहर से उत्तर बिहार के कई लोगों के उसके बातचीत के प्रमाण मिले हैं. इसके अलावा पटना, मुजफ्फरपुर सहित कई अन्य जिलों के अपराधियों के नंबर भी मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन