Muzaffarpur News: एक दिन में मिले डेंगू के 9 मरीज, कुल संख्या 130 के पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: आज जिले में एक दिन में 9 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। कुल मरीजों को संख्या 130 के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले में एक तरफ बाढ़ ने अपना पैर पसार रखा है वही दूसरी तरफ डेंगू ने भी लोगों को अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अबतक टोटल डेंगू के मरीज की संख्या 133 हो गई है। बता दें, डेंगू के नए केस शहरी प्रखंड क्षेत्र और जिले के मीनापुर प्रखंड से ज्यादा सामने आ रहा है। सभी डेंगू के मरीजों को SKMCH के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को अलर्ट किया गया

जिला स्वास्थ्य विभाग यह लगातार दावा कर रही है कि वह प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग व जागरूकता अभियान चला रही है लेकिन इसके बावजूद मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है l हालांकि संबंधित क्षेत्र के सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को अलर्ट करा दिया गया है ताकि मरीज की सेहत पर नजर रखी जा सके।

बाढ़ प्रभावित इलाके में विशेष निगरानी

जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। विशेष रूप से जो इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं, उन पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। बता दें, गायघाट, मीनापुर, बोचहां, औराई और कटरा में डॉक्टरों की स्पेशल टीम की भी तैनाती की गई है। वहीं, मुशहरी और मीनापुर डेंगू का हॉट स्पॉट बन रहा है। दोनों प्रखंडों में अब तक 70 मरीज डेंगू के मिले है।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन