ePaper

Muzaffarpur Crime News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने बेटी पर ही लगाया हत्या का आरोप

Updated at : 19 Dec 2024 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur Crime News: जिले के मिठनपुरा में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. बीते कुछ दिनों से वह लापता चल रही थी. परिजनों ने महिला की बेटी पर ही हत्या का आरोप लगाया है. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. घटना मिठनपुरा थानाक्षेत्र के कन्हौली राजपूत टोला की है. मृतका की पहचान 75 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में की गई है. परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या उनकी ही बेटी ने की है. दरअसल, मृतका बीते कई दिनों से लापता थीं. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मिठनपुरा थाने में दर्ज कराई थी. आज सुबह उनका शव घर से ही बरामद हुआ.

संपत्ति में बंटवारा चाहती थी महिला की बेटी

मृतका के पोते ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बुआ (मृतका की बेटी) ने ही संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए अपनी मां को कई बार धमकाया था. साथ ही उसने कोर्ट में संपत्ति बंटवारे का मुकदमा भी दायर किया था. पोते का मानना है कि उसकी बुआ ने ही उसकी दादी की हत्या की है. घटना की जानकारी मिलते ही मिठनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. टाउन डीएसपी सीमा देवी भी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मुजफ्फरपुर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

मुंबई नाव हादसे में मुजफ्फरपुर के रेहान की मौत

बुधवार को मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया. समुद्र तट के पास यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया, नौसेना की एक नाव दोपहर करीब 3.55 बजे नीलकमल नामक यात्री जहाज से टकरा गई. हादसे में 101 लोगों को बचा लिया गया है. वहीं 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जान गंवाने वालों में मुजफ्फरपुर का मों रेहान कुरैशी भी शामिल है. रेहान मुजफ्फरपुर के रमना का रहने वाला था. मृतक का शव आज शाम गृहजिला पहुंचेगा. इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी. 

ALSO READ: Bihar Cabinet Meeting: CM नीतीश की कैबिनेट मीटिंग आज, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन