मुजफ्फरपुर में स्मैक की बड़ी खेप जब्त, 1000 पुड़िया के साथ राहुल गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में स्मैक की बड़ी खेप जब्त, प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. मिठनपुरा थाना पुलिस ने देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1000 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में बड़े नशे के सिंडिकेट के खुलासे की उम्मीद है.
Muzaffarpur News: जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मिठनपुरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 1000 पुड़िया स्मैक बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में कालीबाड़ी रोड निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है. बरामद स्मैक की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
गुप्त सूचना पर देर रात हुई कार्रवाई
मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में स्मैक की बड़ी खेप पहुंची है. सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया और कालीबाड़ी रोड में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई.
तलाशी के दौरान आरोपी राहुल कुमार के पास से 1000 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में सामने आए बड़े नेटवर्क के सुराग
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने शहर में सक्रिय नशे के एक बड़े सिंडिकेट और उससे जुड़े कई लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है.
इन्हीं इनपुट के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि राहुल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है.
पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










