नगर निगम बोर्ड का फैसला : ट्रकों को अब रात 10 बजे के बाद ही मिलेगा शहर में प्रवेश
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड का फैसला : ट्रकों को अब रात 10 बजे के बाद ही मिलेगा शहर में प्रवेश
विज्ञापन
: रात्रि नौ बजते ही शहर में होने लगती है मालवाहक गाड़ियों की इंट्री
:: भीड़भाड़ होने के कारण घटना-दुर्घटना की बनी रहती है आशंका
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
शहर में मालवाहक वाहनों (ट्रक, पिकअप आदि) के प्रवेश के समय में बदलाव किया गया है. अब ये वाहन रात 9 बजे की बजाय रात 10 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे. नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने सर्वसम्मति से यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. पार्षदों ने बताया कि वर्तमान में रात 09 बजे के बाद ट्रकों को शहर में प्रवेश की अनुमति मिल जाती है, जिस समय बाजार में काफी भीड़ होती है. ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है. पार्षद अजय ओझा सहित कई पार्षदों ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया. उनका तर्क था कि रात 10 बजे के बाद अधिकांश लोग बाजार से अपने घरों को लौट जाते हैं, जिससे सड़कों पर भीड़ कम होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी. नगर निगम इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को एक आधिकारिक पत्र लिखेगा ताकि इस नये नियम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके. निगम बोर्ड की कार्यवाही पूरी होने के बाद नगर आयुक्त जिला एवं ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में सूचित करेंगे.इन रास्तों से होती है गाड़ियों की इंट्री
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शहर में रामदयालुनगर, गोबरसही, भगवानपुर, बैरिया, जीरोमाइल अखाड़ाघाट रोड, जेल चौक और मुशहरी लेप्रोसी मिशन कच्चीपक्की चौक जैसे विभिन्न स्थानों से मालवाहक गाड़ियों का प्रवेश होता है. इन सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नये नियम का पालन सुनिश्चित किया जायेगा. इस फैसले से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन