मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: मोतीपुर और सकरा से शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: मोतीपुर और सकरा से शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और सकरा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी व देसी शराब जब्त की गई और तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.
Excise Department Raid: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार की देर रात मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और सकरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई. टीम ने भारी मात्रा में विदेशी व देसी शराब जब्त करने के साथ ही तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें.. बुडको की लापरवाही: मुजफ्फरपुर के शक्तिनगर में पिलिंथ लेवल से भी ऊंचा बना दिया नाला
मोतीपुर में घर और भुसकौल से 80 कार्टन विदेशी शराब बरामद
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर में एक घर से ही शराब तस्करी का सिंडिकेट चलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, सिपाही राजेंद्र कुमार और नीतीश कुमार की टीम ने छापेमारी की. टीम ने धंधेबाज कृष्ण कुमार के घर की तलाशी ली, जहां से दो कार्टन शराब मिली. इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर धंधेबाज के भुसकौल (भूसा रखने का घर) से 38 कार्टन और कुल मिलाकर 80 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई.पकड़ी गई शराब उत्तर प्रदेश निर्मित दो अलग-अलग ब्रांड की है. आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि वह यूपी से शराब मंगाकर रात के अंधेरे में छोटे वाहनों से विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने वाला था. उत्पाद विभाग उसके सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहा है.
यह भी पढ़ें.. ARMY बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, हकीकत खुली तो निकला पंचर बनाने वाला
सकरा में भी हुई कार्रवाई, देसी व अंग्रेजी शराब के साथ दो धरे गए
उत्पाद विभाग की टीम ने सकरा के सबहा और सुजावलपुर चौक पर भी समानांतर कार्रवाई की है. सबहा से मोहम्मद अजमत नाम के तस्कर को 16 लीटर देसी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, सुजावलपुर चौक से सूरज कुमार को अंग्रेजी शराब की पांच बोतलों के साथ दबोचा गया. इन दोनों के खिलाफ भी उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










