Muzaffarpur: मोतीपुर बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान कार्रवाई करती प्रशासनिक टीम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतीपुर बाजार में प्रशासन ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया. कार्रवाई के बाद लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मोतीपुर बाजार में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. एसडीएम वेस्ट के नेतृत्व में जवाहर चौक से गांधी चौक तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया.

विज्ञापन

सड़क के दोनों किनारों पर चला अभियान

नगर प्रशासन की टीम ने मुख्य मार्ग के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया.

अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई.

नाला निर्माण में हो रही थी दिक्कत

कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के कारण लंबे समय से नाला निर्माण और उड़ाही कार्य प्रभावित हो रहा था.

उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को पहले ही तीन बार नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कई लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने साफ किया है कि जिन लोगों ने नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनके खिलाफ बुलडोजर अभियान आगे भी जारी रहेगा.

नगर प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण हटने के बाद मोतीपुर बाजार के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

अभियान का नेतृत्व एसडीएम वेस्ट सह दंडाधिकारी आकांक्षा ने किया.

इस दौरान सीओ तरुण कुमार, ईओ जय कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सिटी मैनेजर, टैक्स दारोगा समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल मौके पर तैनात रहे.

मुज़फ़्फ़रपुर के मोतीपुर से अशोक कुमार पांडेय की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन