मुजफ्फरपुर: मोतीपुर में कल आएंगे मुख्यमंत्री, 288.16 करोड़ की 109 योजनाओं की देंगे सौगात

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेते प्रशासनिक अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतीपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सहयोग शिविर में शामिल होंगे. इस दौरान 288.16 करोड़ रुपये की 109 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मोतीपुर प्रखंड के परसौनी नाथ पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोसाईंपुर परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे. इस दौरान जिले को 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा.

दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थल

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे गोसाईंपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. यहां आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे.

12 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे

सहयोग शिविर में कुल 12 सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे. इन स्टॉलों पर आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान की व्यवस्था रहेगी. साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और लाभ भी लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा.

प्रशासन का दावा है कि शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिल सकेंगी.

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की व्यापक तैयारी की है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

डीएम और एसएसपी ने की ब्रीफिंग

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की. अधिकारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन