मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल, बम निरोधक और श्वान दस्ते ने खंगाला चप्पा-चप्पा

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर कचहरी में सुरक्षा मॉक ड्रिल, बम दस्ता सक्रिय

मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल, बम निरोधक और श्वान दस्ते ने खंगाला चप्पा-चप्पा

मुजफ्फरपुर कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते ने परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार दोपहर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया. अचानक शुरू हुए इस सुरक्षा अभ्यास से कुछ देर के लिए कचहरी परिसर में हलचल का माहौल बन गया.

बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता रहा सक्रिय

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते की संयुक्त टीम ने पूरे कचहरी परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच अभियान चलाया. टीम ने परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली, ताकि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का आकलन किया जा सके.

चप्पे-चप्पे की हुई जांच

श्वान दस्ते की मदद से अधिवक्ताओं के चैंबरों के आसपास, न्यायालय भवन के गलियारों, कैंटीन परिसर और मुख्य प्रवेश द्वारों की गहन जांच की गई. वहीं बम निरोधक दस्ते ने अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर और एक्सप्लोसिव डिटेक्टर की सहायता से परिसर में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी जांच की.

संदिग्ध वस्तुओं की भी हुई तलाशी

सुरक्षा एजेंसियों ने लंबे समय से खड़े वाहनों के साथ-साथ परिसर में पड़े लावारिस बैग, झोले और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की. इस दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया अपनाई गई और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों को परखा गया.

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर

इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की आपसी समन्वय क्षमता को मजबूत करना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है. अभियान के दौरान सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क रहे और पूरे परिसर की व्यापक जांच के बाद अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

यह भी पढे़ं: 4 अगस्त को ब्लॉक के कारण इंटरसिटी और पवन एक्सप्रेस होगी लेट, जयनगर-आरा ट्रेन रि-शेड्यूल


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन