मिठनपुरा में रेलवे ट्रैक पर मिला कंसल्टेंसी संचालक का शव, हत्या की आशंका पर हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 10:14 PM
हत्या कर शव फेंकने की आशंका
:: मिठनपुरा-सादपुरा पथ को जाम कर परिजन व स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन ———————————— अंकित , मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के सादपुरा रेलवे गुमटी से सटे दक्षिण रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे कंसल्टेंसी संचालक 25 वर्षीय मो.सद्दाम हुसैन का शव मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सद्दाम के शव को देखकर बेसुध हो गये. मृतक के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद जीआरपी और मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों ने घटना के संबंध में जानकारी ली. मिठनपुरा पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में काटा हुआ था. हाथ, सर और गर्दन सहित शरीर के कई अन्य जगहों पर गहरे जख्म के निशान थे. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि सद्दाम की हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया है. पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है. ————————- पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन : शव काे पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को सौंपा गया तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मिठनपुरा-सादपुरा मुख्य रोड को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक इस पथ को जाम रखा. इस दौरान दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. मिठनपुरा थाने के जवान व पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. मिठनपुरा थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने कहा कि इस मामले की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. इसके बाद जाम हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










