ePaper

प्रधान डाकघर में अधिवक्ता से बदमाशों ने छीने चार लाख रुपये

Updated at : 03 Oct 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में अधिवक्ता से बदमाशों ने छीने चार लाख रुपये

कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर में अपराधियों ने अधिवक्ता सुनील कुमार ओझा से चार लाख रुपये छीन लिये. रुपये झोले में रखे थे.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर में अपराधियों ने अधिवक्ता सुनील कुमार ओझा से चार लाख रुपये छीन लिये. रुपये झोले में रखे थे. घटना गुरुवार दोपहर ढाई बजे के करीब हुई. बाइक सवार तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. झोला छीनने के बाद दो अपराधी बाइक पर सवार होकर जूरन छपरा की ओर भाग निकले. वहीं, एक बदमाश पैदल ही गली के रास्ते फरार हो गया. छिनतई के बाद पीड़ित अधिवक्ता शोर मचाते हुए अपराधियों के पीछे दौड़े लेकिन, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके. घटना के बाबत उन्होंने नगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी. थानेदार शरत कुमार ने जांच के लिए दारोगा प्रवीण कुमार व टीम को प्रधान डाकघर भेजा. पुलिस ने वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें छिनतई करते हुए अपराधियों की तस्वीर कैद मिली है. पुलिस बदमाशों की शिनाख्त कर रही है. अधिवक्ता सुनील कुमार ओझा ने बताया है कि योगियामठ धोबिया गली में रहते हैं. उनकी बेटी देहरादून में एमडीएस की पढ़ाई कर रही है. उसी की कॉलेज फीस गुरुवार को जमा करने के लिए वह गये थे. वह दोपहर में हेड पोस्ट ऑफिस में रुपये निकासी करने आया था. चार लाख रुपये लेने के बाद पैसे झोले में रख लिये. इसमें बैंक ऑफ इंडिया के दो पासबुक, दो चेक बुक, पोस्ट ऑफिस का पासबुक व वकालत संबंधित कागजात रखे हुए था. वह रुपये निकाल कर हेड पोस्ट ऑफिस से बाहर निकला कि पीछे से आये बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से झोला छीन लिया. अधिवक्ता शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ा लेकिन, बदमाश तेजी से बाइक भगाते हुए जूरन छपरा की ओर फरार हो गये. अधिवक्ता ने बताया कि अपराधियों का चेहरा खुला हुआ था. उनकी उम्र 25 साल से 32 साल के बीच में रहा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन