बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने झपटा मोबाइल, गिरकर जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 10:47 PM
गरहां थाना क्षेत्र के बखरी से मुरादपुर चौक स्थित हाइवे पर बाइकर्स गिरोह का खौफ है. रोज गिरोह के सदस्य किसी न किसी बाइक सवार या ऑटो सवार को अपना निशाना बना रहे हैं.
हाइवे पर बाइकर्स गिरोह का खौफ, पुलिस अनजान प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र के बखरी से मुरादपुर चौक स्थित हाइवे पर बाइकर्स गिरोह का खौफ है. रोज गिरोह के सदस्य किसी न किसी बाइक सवार या ऑटो सवार को अपना निशाना बना रहे हैं. ऐसे में पर्स व मोबाइल झपटने के दौरान राहगीर गिरकर जख्मी भी हो रहे है़ं लेकिन पुलिस इससे अनजान है. मंगलवार को भी पटियासा पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया. इसके कारण बाइक सवार दंपती गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है. जख्मी दंपती की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के शरफुद्दीनपुर के राजेश कुमार, उसकी पत्नी कृष्णा देवी व उसका तीन वर्षीय पुत्र ऋषभ राज के रूप में हुई है. वहीं गरहां थाना की पुलिस मामले से अनजान है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती बोचहां से शहर की ओर जा रहा था. इसी बीच पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया. इससे बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क गिर पड़ा. इसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जबकि युवक व उसका पुत्र भी चोटिल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुरादपुर से बखरी के बीच प्रतिदिन बाइकर्स गिरोह आतंक मचाते हैं. हर दिन कोई न कोई जख्मी हो रहा है़ लेकिन पुलिस इस सबसे अनजान है. वहीं गरहां थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने कहा कि किसी ने मामले की शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










