मीनापुर में नकली पाइप बनाने व बेचने का भंडाफोड़, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

मीनापुर में नकली पाइप बनाने व बेचने का भंडाफोड़, आरोपी फरार

विज्ञापन

दिल्ली हाइकोर्ट के अधिवक्ता ने मीनापुर पुलिस से की शिकायत मीनापुर: थाना क्षेत्र के दाउद छपड़ा गांव में एक प्रतिष्ठित कंपनी का नकली पाइप बनाने व बेचने का भंडाफोड़ हुआ है. हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी व दिल्ली हाइकोर्ट के अधिवक्ता डॉ ऋषि ने मीनापुर थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के आलोक में कम्पनी की लीगल टीम ने घटना को सत्य पाया है. इसमे दाउद छपड़ा गांव के महेंद्र साह व उनकी पत्नी सुनीता पर डुप्लीकेट पाइप बनाने व बेचने का आरोप है. डॉ ऋषि के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसमें महेंद्र साह व उनकी पत्नी को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि पुलिस ने नकली पाइप व कुछ पार्ट पूर्जे को बरामद किया है. आरोपित फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन