मुजफ्फरपुर के कांटी में शंभू सहनी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर के कांटी में शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी घटना की जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के कोठियां स्थित एनटीपीसी के लैगून वन प्रतिबंधित इलाके में बीते बुधवार को शंभू सहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ कांटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल जांच भी कराई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ के नेतृत्व में हुआ खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांन्तेश कुमार मिश्रा के निर्देशन, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण और पश्चिमी 1 एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. टीम ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा.

पैसे के लेनदेन और नशापन को लेकर हुआ था विवाद

एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने शनिवार को कांटी थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा कुमार और पप्पू चौरसिया के रूप में हुई है, जो दोनों कांटी थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. प्रारंभिक जांच और अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से यह बात सामने आई है कि मृतक और आरोपियों के बीच नशापन करने तथा पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. मृतक की पत्नी ने भी अपनी लिखित शिकायत में इसका जिक्र किया था. पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन