रिटायर्ड सैनिक की पत्नी से गहने लूटे, चलते ऑटो से बाहर फेंका

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर थाना के पुरानी बाजार के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक कृष्णा सिंह की पत्नी इंदुला से ऑटो रिक्शा सवार अपराधियों ने मारपीट कर तीन लाख रुपये के आभूषण व 10 हजार कैश लूट लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीपुर थाना के पुरानी बाजार के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक कृष्णा सिंह की पत्नी इंदुला से ऑटो रिक्शा सवार अपराधियों ने मारपीट कर तीन लाख रुपये के आभूषण व 10 हजार कैश लूट लिया. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के समीप की है. लूटने के बाद अपराधी उन्हें सड़क के किनारे फेंक कर भाग गये. ऑटो रिक्शा से गिरने के कारण वह जख्मी हो गयी हैं. एक राहगीर की मदद से उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी. लूटपाट की सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और छानबीन की. हालांकि, रिटायर्ड सैनिक का कहना हे कि घटना के 24 घंटे के बाद भी अहियापुर थाने की पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. जांच के नाम पर जीरोमाइल चौक स्थित एक पेट्रोल पंप जहां से उनकी पत्नी ऑटो रिक्शा में चढ़ी थीं, वहां जाकर पुलिस ने छानबीन की है. लेकिन,सीसीटीवी कैमरा नीचे होने के कारण अपराधियों की तस्वीर स्पष्ट नहीं दिख रही है. रिश्तेदार भी थीं साथ, उनके उतरते ही वारदात: कृष्णा ने बताया कि इंदुला शुक्रवार की दोपहर मायके गायघाट के बाघाखाल से मोतीपुर लौट रही थीं. जीरोमाइल चौक के पेट्रोल पंप के पास वह बैरिया बस स्टैंड के लिए ऑटो में बैठीं. उनके साथ रिश्तेदार भी बैठीं. ऑटो में पहले से ही तीन से चार लोग बैठे हुए थे. रिश्तेदार दादर पुल से पहले ही उतर गयीं. जैसे ही ऑटो पुल के पास पहुंचा, बदमाश उसे पुल से पहले दाहिने तरफ ढुलाने लगे. वह शोर मचायी तो मुंह बंद करके मारपीट करने लगे. बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन, जितिया, कान की बाली, अंगूठी व 10 हजार कैश लूट लिए. उन्हें चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया और बैरिया की ओर भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन