जीविका 30 रुपये में उपलब्ध करा रहीं सेनेटरी पैड

Updated at : 24 Jul 2024 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
जीविका 30 रुपये में उपलब्ध करा रहीं सेनेटरी पैड

जीविका 30 रुपये में उपलब्ध करा रहीं सेनेटरी पैड

विज्ञापन

-अगले महीने से पूरे जिले में होगी मार्केंटिंग -दीदियों को मिलेगा रोजगार मुजफ्फरपुर. महिलाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कम खर्च में जीविका दीदियां महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध करा रही हैं. मानक के अनुरूप अल्ट्रा थीम जैल बेस्ड तकनीक से बने इस सेनेटरी पैड की कीमत 30 रुपये हैं. इसका निर्माण जीविका दीदियां खुद करती हैं. सकरा में लगे सच्ची सहेली सेनेटरी उत्पादक समूह पैड का निर्माण कर रही है. इसमें फिलहाल 31 जीविका दीदियां काम कर रही हैं. एक महीने में दस हजार पैड का पैकेट बनाया जा रहा है. एक पैकेट में छह पीस पैड रखा जाता है. जीविका द्वारा उत्पादित यह पैड अब वेलफेयर डिपार्टमेंट सहित कई एनजीओ खरीद रहे हैं. अगले महीने से यह पैड प्लास्टिक पैकेट में मार्केट में आ जायेगा. इसके लिए समिति को लाइसेंस मिल चुका है और इस कार्य में डीआरडीए सहयोग कर रहा है. —- पैड उत्पादन से दीदियों को मिला रोजगार सकरा में पैड उत्पादन से दीदियों को रोजगार मिला है. हर पैड में दीदियों को दो रुपए की बचत हो रही है. इसकी मार्केटिंग होने के बाद दीदियों को इससे अच्छा मुनाफा होगा. इसकी मार्केटिंग और हिसाब-किताब के लिए जीविका दीदियों को रखा जा रहा है. प्रखंड परियोजना प्रबंधक मो कैफुल्ला ने बताया कि जिस तकनीक से पैड का निर्माण हो रहा है, वैसी तकनीक वाले पैड बहुत कम कंपनियां बनाती है. उसकी कीमत भी 60 से 70 रुपए पैकेट होती है, लेकिन दीदियों द्वारा बनाए गए इस पैड की कीमत फिलहाल 30 रुपये हैं. —- दीदियां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वच्छता के लिए जागरूक भी कर रही हैं. अगले महीने से बाजार में पैड की आपूर्ति शुरू हो जाएगी. जीविका की स्वास्थ्य व पोषण प्रबंधक शोभा साहू ने कहा कि सकरा में उत्पादित सेनेटरी पैड की आपूर्ति पूरे जिले में होगी. इससे जीविका दीदियों को रोजगार का अवसर मिलेगा. ———— जीविका दीदियों की ओर से शुरू किये गये सेनेटरी पैड के उत्पादन को विस्तार दिए जाने पर काम हो रहा है. जीविका दीदियां ही इसकी मार्केटिंग संभालेंगी. इससे रोजगार का नया अवसर मिलेगा. दीदियां आर्थिक रूप से समृद्ध हो पाएंगी.- अनीशा, डीपीएम, जीविका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन