सोनी तिवारी को दूसरी बार जदयू महिला प्रकोष्ठ का कमान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सोनी तिवारी को दूसरी बार जदयू महिला प्रकोष्ठ का कमान
विज्ञापन
फोटो दीपक :: सोनी तिवारी का
::: महिला प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर सविता जायसवाल की आपत्ति, कहा उनके बिना सहमति लिया गया फैसला
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जिला जदयू मुजफ्फरपुर की लगातार दूसरी बार महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के लिए पार्टी आलाकमान ने सोनी तिवारी के नाम पर मुहर लगायी है. इसके बाद इसका नोटिफिकेशन प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से जारी कर दिया गया है. वहीं, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष पद की कमान सविता जायसवाल को सौंपी गयी है. हालांकि, सविता जायसवाल ने महानगर अध्यक्ष पद को ठुकरा दिया है. कहा कि उनसे बिना सहमति लिये प्रदेश अध्यक्ष ने अधिसूचना जारी की है. यह गलत है. सोनी तिवारी को लगातार दूसरी बार महिला जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा सहित प्रो अरुण पटेल, नरेंद्र पटेल, अरुण कुशवाहा, शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, युवा अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरिवंश नारायण सिंह, राम कलेवर प्रसाद, रमेश कुमार ओझा, विक्रांत विक्की, मो जबीर, रंजन कुमार, शशि गुप्ता, मोतीपुर युवा अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मनोज कुमार कुशवाहा, संजय चौधरी आदि ने बधाई दी हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन