ePaper

IPS Kota Kiran: कौन हैं मुजफ्फरपुर के नए सिटी एसपी कोटा किरण कुमार? पहले भी जिले में दे चुके हैं सेवा

Updated at : 15 Jun 2025 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
IPS KOta Kiran Kumar Muzaffarpur New City SP

IPS Kota Kiran: आईआईटी ग्रेजुएट और 2021 बैच के आईपीएस कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। पूर्व में सरैया और डेहरी में सेवा दे चुके हैं. पढे़ं उनके जीवन के बारे में…

विज्ञापन

IPS Kota Kiran: बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक सख्ती और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. मुजफ्फरपुर में 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी कोटा किरण कुमार को सिटी एसपी नियुक्त किया गया है. तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाले कोटा किरण कुमार ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल स्कूल से की थी और बाद में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी की और 2021 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुए. उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें 96वीं रैंक दिलाई, जो उनके शैक्षणिक और प्रशासनिक कौशल का प्रमाण है.

सरैया में थानेदार के रूप में थे तैनात

आईपीएस बनने के बाद कोटा किरण कुमार की पहली तैनाती मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना में हुई थी, जहां थानेदार के रूप में उन्होंने कई संगीन मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी करवाई और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया. बाद में उन्हें डेहरी अनुमंडल में एसडीपीओ पद की जिम्मेदारी दी गई, जहां भी उन्होंने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया. इन सभी तैनातियों में उनकी कार्यशैली और नतीजों ने उन्हें प्रशासनिक हलकों में एक सक्षम और कर्मठ अधिकारी के रूप में स्थापित कर दिया.

पहले से ही बनी हुई है छवि

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा किए गए बड़े आईपीएस तबादलों के तहत कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर शहर का सिटी एसपी बनाया गया है. उनकी यह तैनाती इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि पहले से ही जिले में उनकी सकारात्मक छवि बन चुकी है. शहर में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक नियंत्रण, और कानून व्यवस्था की चुनौतियों के बीच आम जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

ALSO READ: Bihar Bhumi: राजस्व विभाग ने जारी किया नया फरमान, सभी रैयतों के लिए जरूरी जानकारी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन