निरूपम बने वसुधा कल्याण आश्रम के अंतरराष्ट्रीय संयोजक

Updated:
विज्ञापन

निरूपम बने वसुधा कल्याण आश्रम के अंतरराष्ट्रीय संयोजक

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. वसुधा कल्याण आश्रम परिवार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार किया. आश्रम ने केन्द्रीय कार्यसमिति के अनुमोदन पर भारतीय मूल के कनाडा निवासी निरूपम निशांत का मनोनयन कनाडा के संयोजक पद पर किया है. संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य पावन महाराज ने बताया कि आश्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है. भारतवंशी प्रवासियों के माध्यम से सम्पूर्ण वसुधा की सेवा करने के लिए आश्रम संकल्पित है. सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया. उन्होंने नवनियुक्त सदस्य को संस्था के उद्देश्यों व लक्ष्यों के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलायी. उद्घोषणा के बाद सभी सदस्यों ने निरूपम निशांत को शुभकामनाएं दीं. इस आयोजन में संस्था की गुरु मां सह मैत्रेयी संघ की अध्यक्षा डॉ अंजलि स्वरूप, आरोग्यम के अध्यक्ष डॉ कौटिल्य स्वरूप, वरुणाराधना के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप, बिहार प्रदेश अध्यक्ष एबी शरण, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश, दिल्ली उपाध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव अर्पणा, संगठन मंत्री चितरंजन महतो, स्वयं के प्रबंध निदेशक गौरव रंजन, आइटी प्रमुख विशाल, श्री तरुमित्र प्रज्ञा परिषद् के अध्यक्ष देवेश्वर कुमार, डॉ प्रीति सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजकुमार व अन्य सदस्य शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन