ePaper

मुजफ्फरपुर जंक्शन क्षेत्र में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, IIT पटना के साथ रेलवे ने बनाई विशेष योजना

Updated at : 06 Jul 2025 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जंक्शन (फाइल फोटो)

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन क्षेत्र में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

Indian Railway: मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने विशेष पहल की है. इस समस्या समाधान के लिए रेलवे ने आईआईटी पटना से सहायता लेने की तैयारी की है.

विज्ञापन

Indian Railway: मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने विशेष पहल की है. इस समस्या समाधान के लिए रेलवे ने आईआईटी पटना से सहायता लेने की तैयारी की है.

आइआइटी पटना से तकनीकी सहायता लेगा रेलवे

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल इस मामले पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) पटना से तकनीकी सहायता लेगा. इसके लिए आइआइटी पटना के सिविल एवं पर्यावरण अभियंत्रण विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रकाश के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम इस विषय पर गहन विश्लेषण करेगी.

आइआइटी की टीम ने मांगी तकनीकी जानकारी

जानकारी मिली है कि रेलवे की ओर से पहले से उपलब्ध कराए गए स्थल के दस्तावेज व चित्रों की समीक्षा हो चुकी है. अब आइआइटी की टीम ने जलनिकासी की सही स्थिति को समझने के लिए कई सारी अहम तकनीकी जानकारी मांगी है. जिसके तहत जलनिकासी शाखाओं का उल्टा लेवल, नालों का ढ़लान, जलनिकासी क्षमता, करंट दक्षता, स्टेशन क्षेत्र की ऊंचाई व स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित संरचनाएं शामिल हैं. रेलवे की तरफ से नगर निगम से यह सारी जानकारी हासिल की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तैयारी में जुटा IIT पटना

बता दें कि आइआइटी पटना ने इसके लिए 40.52 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव दिया है. इस बजट के तहत मानव संसाधन, सॉफ्टवेयर, हाई रिजोल्यूशन सैटेलाइट डाटा व तकनीकी संसाधनों का प्रावधान शामिल है. रेलवे की इस पहल से जलभराव की समस्या का वैज्ञानिक समाधान निकलेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले को फोरलेन की सौगात जल्द, निर्माण पर खर्च होंगे 39 हजार 600 करोड़

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन