विजय झा के नगर निगम में जमा बैंक गारंटी भी पर आयकर की नजर

Updated:
विज्ञापन

विजय झा के नगर निगम में जमा बैंक गारंटी भी पर आयकर की नजर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. आयकर विभाग की रेड के दौरान बरामद हथियार को लेकर आर्म्स एक्ट के मामले में खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद पूर्व पार्षद विजय झा पर आयकर की सख्ती धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. करोड़ों रुपयों के जमीन के बरामद दस्तावेज के आधार पर शुरू की गयी जांच अब नगर निगम तक पहुंच सकती है. कारण है कि विजय की ठेकेदारी भी चलती है. नगर निगम से ठेका लेने के लिए लाखों रुपयों की बैंक गारंटी भी जमा है. आयकर विभाग उन बैंक गारंटी को लेकर भी जानकारी जुटाने में है कि कुल कितनी राशि की गारंटी किस-किस विभाग में जमा की गयी है. यही नहीं, विजय झा खुद के नाम पर ठेकेदारी करते हैं या अपने सगे-संबंधियों के नाम पर. इन सभी बिंदुओं पर आयकर अपने स्रोतों के माध्यम से जानकारी जुटाने की कोशिश में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन