गृहस्वामी 15 दिन पहले गये दिल्ली, घर का ताला तोड़कर चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2025 1:21 AM

विज्ञापन

गृहस्वामी 15 दिन पहले गये दिल्ली, घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन

औराई. थाना क्षेत्र की रतवारा पूर्वी पंचायत के वार्ड-9 में शनिवार की रात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गये और कमरों का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली़ गृहस्वामी अशोक चौधरी सपरिवार दिल्ली रहते है़ं बीते 15 दिन पहले वे घर में ताला मारकर दिल्ली गये थे़ इसी बीच चोरों ने पेटी, बक्सा, गोदरेज व ट्रंक के साथ पलंग के बॉक्स से सामान व जेवरात चुराकर ले गये़ नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है़ इस संदर्भ में गृहस्वामी के चचेरे भाई शंभू चौधरी के बयान पर औराई थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी़ हर हाल में चोर को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन