एसकेएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग से दो लाख के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

एसकेएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग से दो लाख के सामान की चोरी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर

. श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग में चोरों ने सेंध लगाकर दो लाख से अधिक के सामान की चोरी कर ली. सूचना मिलने पर प्रभारी प्राचार्य सह पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश प्रसाद और थानेदार डॉ. विश्व ज्योति ने घटनास्थल की छानबीन की. विभागाध्यक्ष डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि चोरों ने पैथोलॉजी विभाग से करीब 25 बैटरी सहित अन्य सामान चुरा लिया है. जिसकी कीमत तकरीबन दो लाख रुपए होगी. उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर वह पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था. एसकेएमसीएच थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है. इधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और कर्मियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था फिसड्डी हो गई है. यहां सुरक्षा पर महीने में तकरीबन पांच लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं. मेडिकल कॉलेज में 40 सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन