शहर में बकरों का लगा बाजार, 17 को होगी कुर्बानी
शहर में बकरों का लगा बाजार, 17 को होगी कुर्बानी
मुजफ्फरपुर. कुर्बानी को लेकर शहर में बकरों का बाजार लग चुका है. कंपनीबाग, पक्की सराय, मेहदी हसन चौक व नीम चौक पर सुबह से रात तक बकरों की खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. बाजार में फिलहाल नौ हजार से 20 हजार तक के बकरे हैं. गांवों से पशुपालक बकरा लेकर शहर के बाजार में पहुंच रहे हैं. बकरीद में तीन दिन बचे रहने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ी है. जिनके लिए कुर्बानी फर्ज है, वे अपने हिसाब से बकरों की खरीदारी कर रहे हैं. मीनापुर से बकरा लेकर आये मो शाहिद ने बताया कि चार बकरों में दो बिक गया है. उम्मीद है कि दो और भी बेच लूंगा. इस बार बकरों की कीमत पिछले साल से दस से 20 फीसदी बढृ़ी हुई है. लेकिन खरीदारी पर इसका प्रभाव नहीं दिख रहा है. इसके अलावा बकरीद को लेकर माकूती सेवइयों की बिक्री में भी तेजी है. सेवई कारखानों में फिलहाल सुबह से रात तक सेवइयां बनायी जा रही हैं. कंपनीबाग सहित पक्की सराय और मेहदी हसन चौक पर लगी सेवई दुकानों से बिक्री में तेजी है. दुकानदारों का कहना है कि बकरीद में भी सेवइयों की अच्छी बिक्री होती है. :::::::::: पैकेट में गरम मसाला 100 से 150 रुपये बिक रहा बकरीद को लेकर शहर के बाजार से 100 से 150 रुपये के पैकेट वाला गरम मसाला बिक रहा है. बकरीद को लेकर कंपनीबाग के किराना दुकानदारों में गरम मसाला का विशेष पैकेट बनाया गया है. दुकानदार रोहित कुमार ने कहा कि त्योहार को लेकर गरम मसाला की अच्छी बिक्री हो रही है. जिनके घर कुर्बानी है, वे एक से दो पैकेट मसाला खरीद रहे हैं. इसके अलावा बिरयानी का चावल और ड्राइफ्रूट्स की सेल बढ़ी हुई है. काजू, किशमिश और इलायची के पैकेट की सेल भी इन दिनों बढ़ी हुई है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए