शौच करने गयी छात्रा के साथ छेड़छाड़, थाने में शिकायत

पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से बाहर शौच करने गयी एक छात्रा के साथ गांव का ही एक युवक छेड़छाड़ करने लगा़ इस बाबत पीड़ित छात्रा की मां ने थाने में आवेदन दिया है़
प्रतिनिधि, देवरिया कोठी पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से बाहर शौच करने गयी एक छात्रा के साथ गांव का ही एक युवक छेड़छाड़ करने लगा़ इस बाबत पीड़ित छात्रा की मां ने थाने में आवेदन दिया है़ कहा है कि मेरी पुत्री शौच करने घर के पीछे गयी थी़ वहां पहले से घात लगाये बैठे आरोपी विकास कुमार छेड़छाड़ करने लगा़ किसी तरह वहां से भागकर पुत्री घर आयी और घटना के बारे में बताया़ इसके बाद मैं आरोपी के घर जाकर सारी बात उसकी मां को बताकर वापस घर आ गयी़ कुछ देर बाद हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपी के साथ उमेश महतो, उनकी पत्नी, राम परमेश महतो, सचिन समेत आधा दर्जन लोग मेरे दरवाजे पर आकर मारपीट करते हुए मेरी पुत्री को जबरन खीचकर ले जाने लगे़ चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो हम लोगों की जान बची़ इसमें मेरे ससुर गंभीर रूप से घायल है़ं वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हो गये है़ं
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










