मां के साथ सोयी किशोरी के गर्दन पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

सरैया थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव में मां के साथ घर में सोयी एक नाबालिग किशोरी के गर्दन पर अज्ञात चोरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी़

विज्ञापन

अतरौलिया गांव में बदमाशों ने देर रात दिया घटना को अंजाम सरैया सीएचसी से नाजुक स्थिति में एसकेएमसीएच रेफर किया प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव में मां के साथ घर में सोयी एक नाबालिग किशोरी के गर्दन पर अज्ञात चोरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी़ हालांकि परिजन अविलंब जख्मी किशोरी को सीएचसी सरैया ले गये, जहां से नाजुक स्थिति में चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं जख्मी किशोरी इलाज के बाद सोमवार की दोपहर घर वापस आ गयी. जख्मी किशोरी की मां और स्व मो हासिम की पत्नी अकतरी खातून ने सरैया पुलिस को आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि रविवार की रात अपनी पुत्री सबिया खातून (13) के साथ सोयी हुई थी. लगभग दो बजे रात में मेरी पुत्री चिल्लाने लगी. कमरे का बल्ब जलाने के बाद देखा कि मेरी पुत्री के गले पर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है. वहीं तीन-चार अज्ञात लोगों को घर में लूटपाट करते देखा. मेरे शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से सभी लोग भाग गये. वहीं पड़ोसियों ने मेरी पुत्री को सीएचसी सरैया ले गये, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जख्मी किशोरी की मां ने आवेदन दिया है. सूचना पर घटनास्थल की जांच की गयी है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन