ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

कटरा़ थाना क्षेत्र के राजाडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजाडीह निवासी अनिल पासवान की 11 वर्षीय पुत्री दिपाली कुमारी की मौत हो गयी़
कटरा़ थाना क्षेत्र के राजाडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजाडीह निवासी अनिल पासवान की 11 वर्षीय पुत्री दिपाली कुमारी की मौत हो गयी़ परिजन ने बताया कि मेरी पुत्री अपने घर आ रही थी. उसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने मेरी बच्ची को धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी. लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. वहीं शव को बरामद कर लिया गया. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




