एमआइटी में होगी जर्मन-फ्रेंच भाषा की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एमआइटी में होगी जर्मन-फ्रेंच भाषा की पढ़ाई

विज्ञापन

पहले से तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सर्वे में विदेशी भाषा की पढ़ाई के प्रति दिखायी रूचि

मुजफ्फरपुर.

एमआइटी के छात्र-छात्राओं को जर्मन व फ्रेंच समेत अन्य विदेशी भाषाओं की पढ़ाई का मौका मिलेगा. विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से कराये गये सर्वे में एमआइटी के विद्यार्थियों ने विदेशी भाषाओं की पढ़ाई में रूचि दिखायी है. इसके बाद विभाग के स्तर से बीटेक प्रथम से तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदेशी भाषा की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है.

इंजीनियरिंग के साथ ही पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी यह सर्वे कराया गया है. सिलेबस में किये गये बदलाव के तहत इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं की रूचि के अनुसार विदेशी भाषा की पढ़ाई करायी जानी है. ऐसे में सर्वे में एमआइटी के छात्रों ने जर्मन व फ्रेंच भाषा की पढ़ाई में रूचि दिखायी है. जर्मनी की कई कंपनियों से विभाग के स्तर पर प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर बात चल रही है. ऐसे में छात्रों का चयन होने पर उन्हें जर्मनी में रोजगार का भी अवसर मिलेगा. ऐसे में उनके पास यदि जर्मन भाषा की जानकारी होगी तो इसका भी एडवांटेज उन्हें मिलेगा. प्रथम से तीसरे वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के लिए सर्वे में पांच विदेशी भाषाओं का विकल्प दिया गया था. इसमें चीनी, जापानी, स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मन समेत अन्य विदेशी भाषाएं शामिल थीं. दरभंगा इंजीनियरिंग काॅलेज के स्टूडेंट्स ने जापानी और जर्मन की पढ़ाई में रूचि दिखायी है. इस सर्वे में एमआइटी के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है. प्राचार्य डाॅ एमके झा ने बताया कि विभाग के स्तर से विदेशी भाषा की पढ़ाई के लिए सर्वे कराया गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन