कुश्ती में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कुश्ती में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
सनशाइन स्कूल की टीम बनी उपविजेता
मुजफ्फरपुर.
जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की कुश्ती की श्रेणी में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने 15 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. वहीं सनशाइन प्रेप हाइस्कूल की टीम तीन गोल्ड, छह सिल्वर व एक ब्रांज मेडल जीतकर उपविजेता बनी. सभी खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, सनशाइन की शारीरिक शिक्षक रागिनी ठाकुर ने मेडल देकर सम्मानित किया. इस उपलब्धि पर जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, प्रशासक कविता प्रसाद साह व प्राचार्य नीलम सिंह ने खुशी जतायी.अंतर जिला टी 10 टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में मुजफ्फरपुर चैंपियन
मुजफ्फरपुर.
कैमूर में खेले गए टी-10 टेनिस क्रिकेट अंतर जिला के फाइनल मुकाबले में कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 87 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा कर रही मुजफ्फरपुर की टीम ने चार विकेट खोकर 90 रन बनाकर चैंपियनशिप अपने नाम की. फाइनल मुकाबले में कैमूर के खिलाफ चार विकेट लेने वाले हिमांशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया. स्पर्धा में मृत्युंजय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया और हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए सम्मानित किया गया. फाइनल में टी10 क्रिकेट एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और मुजफ्फरपुर जिला के सचिव दिनेश पोद्दार ने टीम का हौसला बढ़ाया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन