नेपाल से कांटी लाया जा रहा था गांजा, आधा दर्जन पर प्राथमिकी
नेपाल से कांटी लाया जा रहा था गांजा, आधा दर्जन पर प्राथमिकी
प्रतिनिधि , मोतीपुर मोतीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पनसालवा स्थित एक ढाबे से छापेमारी के दौरान जब्त किये गये करीब तीन क्विंटल 68 किलोग्राम गांजा मामले में चालक समेत अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के आधा दर्जन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुअनि दिनेश सिंह के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चालक उतर प्रदेश के रामबरण सिंह को जेल भेज दिया गया है. जिन तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उसमें चालक के अलावा उपचालक कानपुर देहात निवासी नरेश कुमार, मोतिहारी के छतौनी निवासी मेराजुद्दीन समेत आधा दर्जन लोग शामिल है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए