Watch Video: मुजफ्फरपुर के सीढ़ीघाट पर नावों की पूजा, करीब 50 नावों के साथ पहुंचे नाविक
मुजफ्फरपुर के सीढ़ीघाट पर गंगा स्नान के अवसर पर नावों की विशेष पूजा की गई. करीब 50 नावें शामिल हुईं, जिसने धार्मिक मान्यता और परंपरा का निर्वहन किया. जानिए पूरी कहानी.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर. गंगा स्नान के अवसर पर सोमवार को शहर के सीढ़ीघाट पर नावों की पूजा की गयी. इस दौरान करीब 50 नावों के साथ नाविक घाट पर मौजूद रहे. नाविकों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर नाविकों को भोजन कराने की भी परंपरा निभायी जाती है.
पूर्णिमा पर हर साल होती है नावों की पूजा
नाविक शिव बेचेन सहनी ने बताया कि साल में एक बार पूर्णिमा के अवसर पर लोग नावों की पूजा करते हैं और नाविकों को भोजन कराते हैं. उन्होंने कहा कि इस परंपरा के पीछे धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है. मान्यता है कि नाविक ने ही भगवान को भवसागर पार कराया था. इसी उपलक्ष्य में नावों की पूजा की जाती है.
मंगलवार को अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद
शिव बेचेन सहनी के अनुसार, मंगलवार को पूजा के लिए सीढ़ीघाट पर और अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए नाविकों के बीच भी तैयारी की जा रही है. घाट पर इस पारंपरिक आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए