पांच हजार में इलाज का झांसा, 55 हजार का बिल थमाने पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

मेडिकल के पास निजी अस्पताल में सोमवार की शाम एक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे मरीजों ने आरोप लगाया है कि रविवार को उसके मरीज को बिचौलिए ने सस्ते में इलाज का लालच देकर निजी अस्पताल ले गये.

विज्ञापन

संवाददाता,मुजफ्फरपुर मेडिकल के पास निजी अस्पताल में सोमवार की शाम एक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे मरीजों ने आरोप लगाया है कि रविवार को उसके मरीज को बिचौलिए ने सस्ते में इलाज का लालच देकर निजी अस्पताल ले गये. वहां बिल ज्यादा होने के कारण मरीज के परिजन ने हंगामा किया. मरीज अहियापुर की रहने वाली रीता देवी है. दर्द होने पर परिजन उसे एसकेएमसीएच के एमसीएच ले गए. मरीज की सास पूनम देवी के बताया कि पुर्जा काउंटर पर मौजूद दलाल ने झांसा देकर पांच हजार रुपए में डिलीवरी कराने को लेकर निजी अस्पताल ले गया. वहां ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म हुआ. इसके बाद सोमवार को उसके हाथ में 55 हजार का बिल थमा दिया. बिल ज्यादा होने की शिकायत करने पर अस्पताल के लोगों ने बदतमीजी की. इसके बाद लोगों ने हंगामा किया. हंगामा होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मामले को शांत कराया. मेडिकल थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि किसी मरीज के परिजन ने शिकायत नहीं की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन