वार्ड प्रबंधन समिति का पूर्व सचिव गिरफ्तार

वार्ड प्रबंधन समिति का पूर्व सचिव गिरफ्तार
जुलाई-2021 में तत्कालीन बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी मामले में तीन आरोपी अब भी फरार, पुलिस कर रही तलाश प्रतिनिधि, गायघाट सात निश्चय योजना नल-जल की राशि गबन मामले में कांटा पिरौछा उत्तरी पंचायत के वार्ड-15 के वार्ड प्रबंधन समिति के पूर्व सचिव मो सुल्तान हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी हो कि जुलाई-2021 में तत्कालीन बीडीओ डॉ विमल कुमार ने बेनीबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें कहा था कि कांटा पिरौछा उत्तरी पंचायत के वार्ड-15 के वार्ड सदस्य रूही प्रवीण व वार्ड सचिव मो सुल्तान हैदर द्वारा 17 लाख 34 हजार रुपये को सरकारी खाता से निकालने के बाद भी काम नहीं कराया गया. उसी प्राथमिकी में वार्ड-17 के वार्ड सदस्य हसन इकबाल व वार्ड सचिव इम्तियाज अहमद ने भी 16 लाख 50 हजार रुपये निकालकर नल-जल योजना का काम नहीं किया. दोनों वार्डों के वार्ड सदस्य व सचिव की मिलीभगत से सरकारी राशि का गबन किया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के तीन साल बीत जाने के बाद बेनीबाद पुलिस ने वार्ड-15 के वार्ड सचिव सुल्तान हैदर को गिरफ्तार किया है़ वहीं बाकी आरोपियों को अब भी फरार बता रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




