रकम डबल के झांसे में दवा कारोबारी समेत पांच ने गंवायी कमाई

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन

छह महीने में रकम डबल के झांसे में आकर दवा कारोबारी समेत पांच लोगों ने अपनी कमाई गंवा दी. क्रिप्टो करेंसी के नाम पर की गयी जालसाजी का केस साइबर थाने में दर्ज हुआ है

विज्ञापन

-क्रिप्टो करेंसी के नाम पर की गयी जालसाजी

-साइबर थाने में पीड़ित ने दर्ज कराया केससंवाददाता, मुजफ्फरपुर

छह महीने में रकम डबल के झांसे में आकर दवा कारोबारी समेत पांच लोगों ने अपनी कमाई गंवा दी. क्रिप्टो करेंसी के नाम पर की गयी जालसाजी का केस साइबर थाने में दर्ज हुआ है. मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले व दवा दुकानदार ललित कुमार साह को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर छह माह में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया. उनसे 2.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी. उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दुबई की मुफ्त यात्रा का था वादा

ललित ने बताया कि मुरौल चौक पर 15 साल से उनकी दवा की दुकान है. वैशाली के राजन कुमार ने उन्हें व उनके दोस्तों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने काे कहा. बताया कि छह महीने में पैसे दोगुना हो जायेंगे. राजन ने खुद को कंपनी से जुड़ा होना बताया. कहा कि दुबई की मुफ्त यात्रा का भी मौका है. आरोपी ने भरोसा दिलाया कि यदि कंपनी पैसे वापस नहीं करती है, तो वह व्यक्तिगत रूप से पूरी राशि लौटा देगा. इस आश्वासन के बाद ललित व दोस्तों ने 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 24 के बीच राजन के फोन पे नंबर पर 1,17,500 रुपये और उसके एक परिचित नकुल कुमार के बैंक खाते में 99,500 रुपये ट्रांसफर किये. इससे कुल दो लाख 17 हजार रुपये का लेन-देन हुआ. इसके बदले में, कंपनी के एप्लिकेशन एड्रेस पर 500 डॉलर डाले गए. हालांकि, तीन-चार दिनों के भीतर कंपनी फरार हो गयी और एप्लिकेशन बंद हो गया. जब ललित व उनके साथियों ने राजन कुमार पर दबाव डाला, तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया . 25 अप्रैल 25 को जब ललित पैसे लेने राजन कुमार के घर गए, तो राजन ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उन्हें धमकी दी. साथ ही उनके साथ धक्का-मुक्की भी की . इसके बाद, ललित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी और साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन