ePaper

आकाश सिंह के डाइगर दिखाने से नाराज फरहान व अरशद ने रची थी हत्या की साजिश

Updated at : 07 Aug 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
आकाश सिंह के डाइगर दिखाने से नाराज फरहान व अरशद ने रची थी हत्या की साजिश

नगर थाने की पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर हर के शुक्ला रोड स्थित निगम पंप हाउस के समीप हुए आकाश कुमार उर्फ अभिषेक कुमार की हत्याकांड का जिला पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एएसपी टाउन अवधेश सरोज दीक्षित व नगर थानेदार शरत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों को दबोच लिया है. उनकी पहचान अहियापुर थाना के सिपाहपुर के मो. अरशद उर्फ दाते, मो. अरशद , मो. फरमान , जीरोमाइल शेखपुर के मो. अमन और मिठनपुरा थाना के तीन कोठिया वार्ड नंबर चार के मो. फैज के रूप में किया गया है. फरहान ने आकाश सिंह से गांजा पीने के लिए 50 रुपये मांगा था. आकाश ने इनकार करते हुए फरहान और अरशद उर्फ दाते को डाइगर दिखाया था. इसी से नाराज होकर मो. अरशद उर्फ दाते और फरहान ने हत्या की साजिश रची थी. इसके बाद कॉल फरहान ने अमन समेत अन्य आरोपियों को कॉल करके जीरोमाइल चौक से बुलाया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार शातिरों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर कार व हत्या के समय अपराधियों के द्वारा पहने गए टी शर्ट को जब्त किया है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया है कि मिठनपुरा के तीन कोठिया के रहने वाले आकाश कुमार उर्फ अभिषेक कुमार की हत्या तीन और चार अगस्त की रात कर दी गयी थी. उसका शव नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड में निगम के पंप हाउस के समीप नाले में फेंका मिला था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने मैनुअल, टेक्निकल इनपुट के आधार पर हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू किया. मृतक नशे की आदी था. घटनास्थल व उसके आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी. इसमें पता चला कि तीन अगस्त की रात्रि 11:45 बजे तक आकाश को लाल व काला रंग का टीशर्ट पहने मो. अरशद उर्फ दाते व मो. फरमान के रूप में चिह्नित किया गया. इसके बाद पता चला कि तीनकठिया के खानकाह में जलसा देखने के लिए मो. अरशद , मो. अरशद उर्फ दाते, फरहान , मो. अजहर उर्फ हाफिज जलसा देखने के लिए अहियापुर से स्विफ्ट डिजायर कार से आये थे. जहां मृतक आकाश सिंह का फरहान से गांजा पीने के लिए 50 रुपये का मांग किया. नहीं देने पर आकाश ने डाइगर चाकू पेट में मारने की धमकी दी थी. इसके बाद फरहान ने अमन व अन्य आरोपियों को कॉल करके बुलाया. अरशद कार से सरैयागंज टावर चौक पर जाकर अमन को रिसिव किया. फिर, सभी वापस तीनकोठिया जा रहे थे. इसी दौरान पक्की सराय चौक पर उनको आकाश दिख गया. आकाश पहले से अमन को जानता था.इसकी पुष्टि फैज ने की है. सभी आकाश को गाड़ी में बैठा के तीन कोठिया की ओर चले गए. फैज के पहचान करने पर अमन को हिरासत में लिया गया . छानबीन में यह भी बात सामने आयी है कि विवाद के आधे घंटे बाद आकाश, अरशद और मो. फरहान को एक साथ गले पर हाथ देखकर घूमे देखा गया है. वीडियो फुटेज से स्पष्ट है कि रात्रि 12 से साढ़े 12 बजे के बीच में आकाश सिंह की हत्या की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन