बाकरपुर में भाई की हत्या के मामले में प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

तुर्की थाना क्षेत्र के बाकरपुर में भोला मंडल की हत्या किये जाने के मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. भोला मंडल (मृतक) की पत्नी सोनी कुमारी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में छोटे भाई सोनू मंडल और उसकी पत्नी को नामजद किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के बाकरपुर में भोला मंडल की हत्या किये जाने के मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. भोला मंडल (मृतक) की पत्नी सोनी कुमारी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में छोटे भाई सोनू मंडल और उसकी पत्नी को नामजद किया गया है. सोनी ने बताया कि घरेलू विवाद में दोनों भाइयों के बीच विवाद होने लगा. इसी बीच सोनू मंडल ने पत्नी के साथ मिलकर रॉड से मेरे पति के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मेरे पति की मौत हो गयी. हत्या के बाद से दोनों आरोपी दंपती घर छोड़ फरार हो गये हैं. थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन