गश्ती दल पर हमला मामले में पांच नामजद व 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

बरूराज थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में पुलिस के गश्ती दल की गाड़ी पर हमला कर बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने विजय राम, ओपी राम समेत पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपीर बरूराज थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में पुलिस के गश्ती दल की गाड़ी पर हमला कर बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने विजय राम, ओपी राम समेत पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है़ मामले में कहा गया है कि घरेलू हिंसा को लेकर विजय राम अक्सर अपनी पत्नी की पिटाई करता था़ घटना की रात भी विजय राम पिटाई कर रहा था़ तब उसके ससुराल वालों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी़ पुलिस दोनों पक्षों को समझा ही रही थी कि विजय राम समेत अन्य आरोपियों ने गाड़ी पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगे़ वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर विजय राम की पत्नी पूनम देवी की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विजय की पिटाई करने लगे़ इसी दौरान बीच-बचाव करने और समझाने से गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया ओर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की़ इसके बाद पुलिस वहां से भाग कर जान बचायी़ थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन