बेटी के घर जा रहे पिता की वाहन के धक्के से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 9:59 PM
बेटी के घर जा रहे पिता की वाहन के धक्के से मौत
तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा ताड़सन के रहने वाले थे वृद्ध प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी कट प्वाइंट पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तुर्की थाना के सुमेरा ताड़सन निवासी शंभू महतो (60) के रूप में हुई. बताया जाता है कि शंभू सुमेरा स्थित घर से साइकिल से कुढ़नी के कमतौल स्थित बेटी के घर जा रहे थे. मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में ठोकर मारकर भाग निकला. सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने जख्मी हालत में उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. उनकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंचे पंसस प्रतिनिधि तेलन भाई, मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










