ePaper

भूतपूर्व सैनिक का बिस्तर पर मिला शव, विषपान की आशंका

Updated at : 12 Aug 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक का बिस्तर पर मिला शव, विषपान की आशंका

मनियारी़ थाना क्षेत्र के बलड़ा किसुन गांव में अपने घर में ही बिस्तर पर एक अधेड़ का शव मिला़ इसके बाद शव देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी.

विज्ञापन

मनियारी़ थाना क्षेत्र के बलड़ा किसुन गांव में अपने घर में ही बिस्तर पर एक अधेड़ का शव मिला़ इसके बाद शव देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मनियारी थानेदार देवव्रत कुमार को दी. थानेदार के निर्देश पर एसआइ अभिषेक कुमार ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कहा कि उसकी पहचान हरीश चंद्र ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र भूतपूर्व सैनिक दिनेश ठाकुर के रूप में हुई है. वह एक्स आर्मी था़ पारिवारिक विवाद में अपने ही घर में विषपान कर आत्महत्या कर लेने की बात बताई गयी है. ग्रामीणों में चर्चा है कि एक्स आर्मी अपने पिता के निधन के बाद अकेले ही कई वर्षों से घर में रहता था. उसे परिवारजनों के साथ ही ग्रामीणों से भी ठीक से बातचीत नहीं होती थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन