कांटी में वाहन की ठोकर से घायल बिजली मिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर निवासी व घायल बिजली मिस्त्री की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गयी. उसकी पहचान 45 वर्षीय रमेश राय के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर निवासी व घायल बिजली मिस्त्री की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गयी. उसकी पहचान 45 वर्षीय रमेश राय के रूप में हुई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से बीते रविवार को साइकिल से शहर में काम के लिए जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी. गंभीर रूप से घायल होने पर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. एसकेएमसीएच में पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गये. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन