चुनाव का असर बच्चों पर भी, टीकाकरण प्रभावित
चुनाव का असर बच्चों पर भी, टीकाकरण प्रभावित
मुजफ्फरपुर. लोकसभा चुनाव का असर बच्चों पर भी पड़ा है. इसकी वजह से टीकाकरण प्रभावित हुआ है. मॉनसून सीजन शुरू होने से पहले जिले में पांच से दस वर्ष के बच्चों को जेइ का टीका लगाना है, लेकिन चुनाव के कारण टीकाकरण प्रभावित हुआ है. माॅनसून सीजन शुरू होने में अधिकतम एक महीने शेष हैं. ऐसे में जेइ टीकाकरण से बच्चे वंचित रह गये तो बीमारी का खतरा बना रहेगा. पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने जेइ टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया था. इसमें ऐसे बच्चों को शामिल किया गया था, जो जेइ, खसरा व रूबेला के टीके से वंचित रह गये थे. ऐसे बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना भी बनायी थी. स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत के निर्देश पर टीकाकरण विभाग ने रूटीन टीकाकरण के तहत ऐसे बच्चों को टीका लगाने का प्लान तैयार किया था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए