मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग महिला के केनरा बैंक खाते से 5.85 लाख उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

केनरा बैंक खाते से 5.85 लाख उड़ाए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में एक बुजुर्ग महिला साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं. उनके केनरा बैंक खाते से 5.85 लाख रुपये उड़ा लिए गए. पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

cyber fraud: मुजफ्फरपुर जिले में ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. साइबर शातिरों ने मुशहरी थाना क्षेत्र के सुंदरबाग (रामबाग) निवासी अस्वस्थ और बुजुर्ग महिला ललिता देवी को निशाना बनाते हुए उनके केनरा बैंक खाते से 5 लाख 85 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि पार कर दी. पीड़िता की शिकायत पर मुजफ्फरपुर साइबर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 139/26 दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Canara bank fraud: बीमारी और बढ़ती उम्र का उठाया फायदा

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने 9 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग तीन ऑनलाइन ट्रांजैक्शनों के जरिए पूरी रकम उड़ाई. महिला के वृद्ध होने और लंबे समय से बीमार रहने के कारण उन्हें शुरुआत में बैंक खाते से पैसे कटने की भनक तक नहीं लग सकी. बाद में बैंक बैलेंस चेक करने पर धोखाधड़ी का पता चला, जिसके बाद पीड़ित वृद्धा ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई.

कोटक महिंद्रा बैंक खाते में ट्रांसफर हुई रकम

प्राथमिक जांच और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के रिकॉर्ड से पता चला है कि केनरा बैंक खाते से निकाली गई पूरी 5,85,000 रुपये की राशि कोटक महिंद्रा बैंक के एक संदिग्ध खाते में ट्रांसफर की गई है. शातिरों ने पहले 9 जुलाई को 5,000 रुपये, फिर 10 जुलाई को 95,000 रुपये और 12 जुलाई को 4,85,000 रुपये की बड़ी रकम ऑनलाइन माध्यम से गंतव्य खाते में भेज दी.

पुलिस टीम कर रही है संदिग्ध खाते की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार को इस केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है. पुलिस की तकनीकी टीम उस कोटक महिंद्रा बैंक खाते का पूरा ब्योरा खंगाल रही है, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. पुलिस का मुख्य उद्देश्य उस बैंक अकाउंट को फ्रीज करवाना और अवैध रूप से निकाली गई राशि को रिकवर करना है.

यह भी पढ़ें... गुफा से निकलकर राक्षस का संहार करेंगी मां दुर्गा, मुजफ्फरपुर के पंकज मार्केट में होगी भव्य पूजा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन