ePaper

आइसीयू में पड़ने लगीं बूंदें, बदलने पड़े मरीजों के बेड

Updated at : 26 Sep 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीयू में पड़ने लगीं बूंदें, बदलने पड़े मरीजों के बेड

सकेएमसीएच के आइसीयू वार्ड में बारिश का पानी टपकने की वजह से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के आइसीयू वार्ड में बारिश का पानी टपकने की वजह से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड की छत से लगातार पानी रिसने से आइसीयू में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. बारिश से आइसीयू वार्ड में जगह-जगह पानी जमा हो गया. इससे मरीज व तीमारदार के साथ ही नर्सों व डॉक्टरों को भी मुश्किल हुई. कई मरीजों के बेड बदले पड़े. वहीं कुछ को पानी से बचाने के लिए अस्थायी इंतजाम किए गए. गीले फर्श और उपकरणों के कारण संक्रमण और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बना हुआ है. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आइसीयू जैसी संवेदनशील जगह में इस तरह की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है. एक भर्ती मरीज के परिजन ने कहा, “हमने सोचा था कि यहां बेहतर इलाज मिलेगा, लेकिन इस स्थिति में इलाज करवाना भी चुनौती है. आइसीयू में पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर टिप्पणी कर रहे हैं. एसकेएमसीएच की व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन