पटाखा छोड़ने के विवाद में मारपीट, दो के सिर फूटे

Updated:
विज्ञापन

पटाखा छोड़ने के विवाद में मारपीट, दो के सिर फूटे

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

महापर्व के दौरान साहू राेड में पटाखा छाेड़ने के विवाद में दाे पक्षाें के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दो लोगों का सिर फट गया. आदित्य कुमार (18), दीनू कुमार (35) काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आदित्य की मां पूनम ने बताया कि बेटा पटाखा छोड़ रहा था. इस बीच पटाखे का टुकड़ा उड़कर दूसरे माेहल्ले में युवक के पास चला गया. इसको लेकर उसने गाली गलाैज शुरू कर दी. विराेध करने पर हमला कर दिया. जख्मी आदित्य कुमार (18) ने बताया कि मेरे भैया दीनू कुमार (35) पटाखा छोड़ रहे थे. इसी में विवाद हाे गया. दूसरे मुहल्ले के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. भाई काे बचाने गये तो हमलावराें ने उसे भी पीट दिया. हमलावराें के हाथ में बल्ला, साइकिल की चेन, लाेहे का राॅड, डंडा सहित कई हथियार थे. उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया तो हमलावर भाग गये. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. घायल के परिजनों ने आवेदन दिया है, आवेदन की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन