दिल्ली एम्स की टीम 25 मई को आयेगी, एइएस पीड़ित बच्चों से मिलेगी

Updated at : 24 Apr 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली एम्स की टीम 25 मई को आयेगी, एइएस पीड़ित बच्चों से मिलेगी

दिल्ली एम्स की टीम 25 को आयेगी, एइएस पीड़ित बच्चों से मिलेगी

विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल का करेगी निरीक्षण मुजफ्फरपुर. दिल्ली एम्स की टीम 25 मई को शहर में आयेगी. यहां वह एइएस पीड़ित बच्चों से मिलकर उनका हाल जानेगी. बीमारी के प्रारंभिक लक्षण क्या हैं? उसकी पूरी डिटेल टीम लेगी. चार सदस्यीय टीम एसकेएमसीएच के पीकू व सदर अस्पताल का जायजा लेगी. इसके साथ ही अभी तक जो बच्चे पीड़ित हुए हैं, उनकी स्थिति जानने के लिए उनके घर पहुंचेगी. टीम ने इसके लिए एसकेएमसीएच के अधीक्षक व नोडल अधिकारी से संपर्क किया है. टीम ने इनसे पीड़ित बच्चों की पूरी जानकारी मांगी है. किन-किन जिलों के बच्चे मार्च से अप्रैल तक एइएस से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे हैं. इधर, जिले में चमकी बुखार से पीड़ित हो रहे बच्चों में ग्लूकोज की कमी पायी जा रही है. ऐसे में बच्चे एइएस से पीड़ित हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में अब तक जिन बच्चों को एइएस हुआ है, उनमें ग्लूकोज की कमी पायी गयी है. जिसकी वजह से बच्चों में हाइपोग्लाइसीमिया हो रहा है. अब तक जारी रिपोर्ट के अनुसार जो सात बच्चे चमकी बुखार से पीड़ित होकर एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराये गये हैं, उनमें ग्लूकोज की कमी पायी गयी हैे. एसकेएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी ने कहा कि हाइपोग्लाइसीमिया तब होता है, जब रक्त में शर्करा (ग्लूकोज) का स्तर बहुत कम हो जाता है. ग्लूकोज मस्तिष्क और शरीर के लिए ईंधन का मुख्य स्रोत है. शिशु में निम्न रक्त शर्करा कई कारणों से हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन