ePaper

सकरी में 14 से तीन दिवसीय अष्ट्याम करने का निर्णय

Updated at : 24 May 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
सकरी में 14 से तीन दिवसीय अष्ट्याम करने का निर्णय

सकरी सरैया स्थित श्री राम जानकी मंदिर स्थित बाबा मानदास समाधि स्थल परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत प्रसाद ने की. बैठक में 14 से 16 जून तक श्री राम नाम धुन अष्टयाम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

कुढ़नी़ सकरी सरैया स्थित श्री राम जानकी मंदिर स्थित बाबा मानदास समाधि स्थल परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत प्रसाद ने की. बैठक में 14 से 16 जून तक श्री राम नाम धुन अष्टयाम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि 14 जून को सत्यनारायण पूजन, 15 जून को राम धुन यज्ञ शुरू होने के साथ ही 16 को विवाह कीर्तन होगा. इसमें भक्तों को तन-मन से सहयोग करने का आग्रह किया गया. श्री राम नाम हरि कीर्तन यज्ञ का आयोजन मुखिया बेबी कुमारी व श्रीकांत प्रसाद की ओर से किया जायेगा. बैठक में शंकर सिंह, सुरेश सिंह, हृदय राय, गजेंद्र राय, शिव शंकर यादव, मोहन कुमार, मुकेश कुमार, सरोज कुमार, विनोद राय, विनोद राम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन