रेल लाइन किनारे युवक का शव बरामद
रेल लाइन किनारे युवक का शव बरामद
प्रतिनिधि, सकरा मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के दुबहा रेलवे स्टेशन के 70 नंबर रेलवे गुमटी के निकट ट्रैक किनारे झाड़ी में सोमवार को अज्ञात युवक का शव मिला़ इसकी सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि लोगों ने सोमवार को रेल लाइन किनारे झाड़ी में एक शव देखा. मुंह पर जख्म का निशान है. करीब 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है़ पुलिस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जाहिर की है. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए